{"_id":"5ba3da56867a557f6149cffe","slug":"41537464918-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक की संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक की संदिग्ध अवस्था में मौत
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते पपलाह गांव के एक ढाबा संचालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पपलाह गांव निवासी राज कुमार उर्फ राजू पुत्र बेसरी लाल भरेड़ी से अवाहदेवी मार्ग पर हनोह गलु के पास सड़क किनारे ढाबा चलाता था। बुधवार देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ भरेड़ी कस्बे में गया। इसके बाद रात को उसके दोस्तों ने उसे पपलाह में छोड़ दिया और उसे घर जाने को कहा लेकिन, राजकुमार ने फोन पर बात करने का हवाला देकर दोस्तों को जाने के लिए कहा। जिसके बाद उसके दोस्त वहां से चले गए। इस दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हुए राजकुमार साथ लगते डंगे से नीचे गिर गया। इस कारण उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। जिस गली में वह गिरा उसके पास के भवन में नेपाली मजदूर रहते हैं। राजकुमार के चीखने की आवाज सुनकर मजदूरों ने मकान मलिक को इसकी सूचना दी। इतने में स्थानीय ग्रामीण भी वहां इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। लोग उसे एंबुलेंस से भोरंज अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ भोरंज राजीव कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टि में राजकुमार की मौत डंगे से गिरने से लग रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन