फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   तीसरे दिन भी हमीरपुर कॉलेज में तनाव, छात्र संगठनों ने की नारेबाजी

तीसरे दिन भी हमीरपुर कॉलेज में तनाव, छात्र संगठनों ने की नारेबाजी

Wed, 12 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों छात्र संगठनों एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंपस के अंदर एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। माहौल को शांत करने के लिए कॉलेज प्रशासन और पुलिस को बीच में आना पड़ा। करीब आधा घंटा दोनों संगठनों के छात्रों में बहसबाजी और नारेबाजी चली। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने उग्र होकर नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि, संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच कोई झड़प नहीं हुई। लगातार दो दिन से छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की आपसी झड़प के कारण माहौल तनावपूर्ण है।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज में सुबह 11 बजे कॉलेज के बाहर एबीवीपी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे कि तभी एसएफआई के कार्यकर्ता ने भी कॉलेज कैंपस के अंदर ही नारेबाजी करना शुरू कर दी। एसएफआई को कॉलेज कैंपस के अंदर नारेबाजी करता देख एबीवीपी कार्यकर्ता भी कैंपस के अंदर चले गए और नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों छात्र संगठनों ने जमकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को कॉलेज में बुलाना पड़ा। कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने मिलकर मामले को शांत करवाया। प्रधानाचार्य सहित अध्यापक इस मौके पर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डा. एचएस जंवाल ने कॉलेज के अंदर हुई नारेबाजी को लेकर पीटीए कार्यकारिणी को कॉलेज बुलाया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कॉलेज कैंपस के अंदर कोई भी छात्र संगठन पार्टी का बैज नहीं लगाएगा। जो भी छात्र बैज लगाते पकड़ा गया उसे जुर्माना डाला जाएगा। अगर फिर भी वह नहीं मानते हैं तो उन्हें कॉलेज से निकाल दिया जाएगा। कॉलेज के अंदर तनावपूर्ण माहौल सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स..
एबीवीपी इकाई हमीरपुर ने कहा कि वह गेट के बाहर कॉलेज में पैदा हुए गुंडागर्दी के माहौल के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे कि कॉलेज कैंपस के अंदर ही एसएफआई ने नारेबाजी करना शुरू कर दी। इकाई अध्यक्ष अनुराग पटियाल ने कहा कि कॉलेज कैंपस के अंदर नारेबाजी करता देख उन्होंने भी कॉलेज के अंदर नारेबाजी करना शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें उकसाया। एसफआई कॉलेज के माहौल को खराब करने का कार्य कर रही है। इस मौके पर इकाई सचिव पुष्पदीप, सौरभ, जिला संयोजक सचिन लगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed