फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 18 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलेभर के स्कूल 30 जून तक इस अवार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अवार्ड के तहत एक स्कूल से केवल पांच ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें से छठी से दसवीं कक्षा तक का एक-एक विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बच्चों के प्रोजेक्ट आइडिया का मूल्यांकन प्रमुख वैज्ञानिकों द्वारा किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद अवार्ड के तहत विजेता छात्रों के नाम घोषित किए जाएंगे। जिला स्तर पर अव्वल रहे छात्रों को दस-दस हजार रुपये की इनाम राशि विभाग द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन

बीते सत्र जिला के करीब 450 स्कूलों के बच्चों ने इस अवार्ड के लिए आवेदन किया था। अब नया सत्र शुरू होने के बाद विभाग ने अवार्ड के आवेदन शुरू कर दिए हैं और इसकी अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। जो स्कूल इस तिथि से पहले आवेदन नहीं करेगा, विभाग उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। इस अवार्ड के तहत बच्चों के प्रोजेक्ट आइडिया के आधार पर उनका चयन किया जाएगा और अव्वल रहे प्रोजेक्ट आइडिया को नकद राशि भी दी जाएगी। इसके बाद अव्वल प्रोजक्ट्स का चयन राज्यस्तर के लिए किया जाएगा। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल का कहना है कि इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed