{"_id":"59f4734d4f1c1bcf538b98a4","slug":"41509192525-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक रोड निर्माण से बंद हो गया बल्ली गांव का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक रोड निर्माण से बंद हो गया बल्ली गांव का रास्ता
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलौणी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की पाहल पंचायत के बल्ली गांव को जाने वाला रास्ता पाहलू बैरी लिंक रोड के निर्माण के कारण बंद हो गया है। इस कारण क्षेत्र के लोगों ने विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। शुक्र खड्ड से बैरी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बैरी स्कूल के पास बल्ली गांव के लिए रास्ता जाता है, लेकिन विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान उस रास्ते के आगे सड़क किनारे पैरापिट बना दिए हैं। जिस कारण गांव को जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। रास्ता बंद होने के कारण गांव के दो दर्जन परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों में प्यार चंद, बलदेव सिंह, पंजाब सिंह, पैनू राम, कुलदीप सिंह, प्यार सिंह, मस्त राम, धर्म चंद, ज्ञान चंद, अजीत सिंह, जगत राम, विजय, वतन सिंह, सुषमा देवी, मलका देवी, विधि चंद, उमा देवी का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के आगे रोष व्यक्त करने के बावजूद विभाग ने आगे का रास्ता भी बंद कर दिया। जिस कारण गांव में दोपहिया वाहन व ट्रैक्टर इत्यादि नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया है कि अगर शीघ्र ही गांव को जाने वाले रास्ते को बहाल नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। उधर, इस संबंध में लोनिवि बड़सर के एसडीओ अरविंद लखनपाल का कहना है कि समस्या उनके ध्यान में आई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।