फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   40 senior pensioners above 80 years of age honored

Hamirpur (Himachal) News: 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 40 वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

Wed, 09 Oct 2024 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
मांगें न मानी तो 15 को हमीरपुर प्रदेशस्तरीय रैली निकालेंगे पेंशनर
विज्ञापन

पेंशनर भवन हमीरपुर में सम्मान समारोह में बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पेंशनर भवन हमीरपुर में बुधवार को हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक और पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान देवराज पटियाल जबकि संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा मुख्य अतिथि व जिला प्रधान केसी गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खंड प्रधान देव राज पटियाल ने खंड में चल रहीं गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान अस्सी वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ पेंशनरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खंड प्रधान ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 40 वरिष्ठ पेंशनरों को हार, स्मृति चिह्न और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम को भी प्रदेशाध्यक्ष की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा में प्रदेशाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जानकारी दी कि संघ की ओर से सरकार को पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए भेजे पत्र में 10 अक्तूबर तक समय दिया है। यदि सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो संघ की ओर से 15 अक्तूबर को संघ मुख्यालय हमीरपुर में प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय रैली में पेंशनरों से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर विभिन्न खंडों के पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed