{"_id":"68160cfc1f25b017a3053da6","slug":"36-problems-resolved-in-revenue-lok-adalat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-154899-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राजस्व लोक अदालत में 36 समस्याओं का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राजस्व लोक अदालत में 36 समस्याओं का निपटारा
Sun, 04 May 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 04 May 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की झरलोग पंचायत में शनिवार को राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच पटवार सर्किल की राजस्व समस्याओं को शामिल किया गया। राजस्व लोक अदालत में करीब 36 समस्याओं का निपटारा किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि अक्सर लोगों को राजस्व संबंधी समस्याओं के लिए पटवारी, कानूनगो और तहसीलदार के पास जाना पड़ता है। इसके बाद भी समाधान न होने के कारण लोग शिकायत करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को समस्याएं उनके घर द्वार पर हल हों, इस कार्य के लिए सरकार ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि इन राजस्व लोक अदालतों का ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। विधायक सुरेश कुमार ने लोगों को समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम में भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन