{"_id":"61462f6a8ebc3eca726e58d1","slug":"36-more-infected-in-the-district-one-died-hamirpur-hp-news-sml3842908123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 36 और संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 36 और संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
मेडिकल कालेज हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर लगी भीड़ी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में शनिवार को 36 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि रंगस के एक वृद्ध की संक्रमण से मौत हो गई है। संक्रमित पाए गए लोगों में रैपिड एंटीजन टेस्ट में 31 और आरटीपीसीआर टेस्ट में पांच की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के भी तीन स्टाफ सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि शनिवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1399 सैंपल लिए गए। इनमें से 31 पॉजिटिव निकले हैं।
डॉ. अग्रिहोत्री ने जिलावासियों से अपील की है कि जिन लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है और इसे 84 दिन हो चुके हैं तो वे शीघ्र ही नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन की दूसरी खुराक भी लगवा लें।
वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी देवश्वेता बनिक ने विशेष आदेश जारी किए हैं। संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के कारणों का पता लगाने के लिए जिला दंडाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 33 और 34 के तहत जिले में खंड स्तरीय कमेटियां गठित की हैं। इन कमेटियों में स्वास्थ्य विभाग के अलावा आयुर्वेद, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला दंडाधिकारी ने बताया कि ये कमेटियां संक्रमण के फैलने के कारणों, केस हिस्ट्री और कांटेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित डाटा एकत्रित करेंगी। इसके साथ ही संक्रमण के नए मामलों के कलस्ट्र्स की पहचान करेंगी। ये सभी कमेटियां रोजाना संबंधित क्षेत्रों में व्यापक सर्वे के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजेंगी।