{"_id":"5ec16e588ebc3e90b0146982","slug":"33-kv-disturb-construction-destroted-hamirpur-hp-news-sml3331973138","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन के नीचे किया अनावश्यक निर्माण बिजली बोर्ड ने तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन के नीचे किया अनावश्यक निर्माण बिजली बोर्ड ने तुड़वाया
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिकारियों ने रविवार को अणु कस्बे में 33 केवी लाइन के नीचे किए गए अनावश्यक निर्माण को तुड़वाया। बार-बार नोटिस के बावजूद व्यक्ति ने 33 केवी लाइन के नीचे चौथी मंजिल पर अनावश्यक निर्माण कार्य करवाया था। इसके चलते उस भवन सहित बिजली बोर्ड को भी नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ था।
सबसे ज्यादा नुकसान लाइन में स्पार्किंग होने के कारण बिजली बोर्ड को हो रहा था। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके चलते मेवा लगवालती पेयजल योजना सहित अन्य कई पेयजल योजनाओं से जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज और एसडीओ टोनी देवी की अगुवाई में इस निर्माण को तुड़वाया गया। 33 केवी बिजली लाइन के नीचे व्यक्ति ने अपनी चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य किया हुआ था। 2016 में तत्कालीन अधिकारियों ने व्यक्ति को नोटिस भेजकर निर्माण कार्य न करवाने के लिए भी कहा था, लेकिन व्यक्ति नहीं माना। अब खतरे को भांपते हुए बिजली बोर्ड ने कार्रवाई कर उक्त निर्माण को तुड़वा दिया है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि एसडीओ टोनी देवी खुद मौके पर मौजूद रहे।