{"_id":"6816644a42268a03b80d5484","slug":"32-thousand-devotees-visited-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-154908-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 32 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 32 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन
Sun, 04 May 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 04 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले समाप्त होने के बाद भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर में शनिवार को 32 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में कुल 32,40,638 रुपये चढ़े। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बकरा चढ़ाने की भी प्रथा है। इसी प्रथा के चलते 22 बकरे बाबा को अर्पित किए गए, जिनकी न्यास द्वारा खुली बोली लगाकर 78,500 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए गए।
मंदिर में 32 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
-राजेंद्र गौतम, एसडीएम एवं अध्यक्ष न्यास बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
विज्ञापन
मंदिर में 32 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
-राजेंद्र गौतम, एसडीएम एवं अध्यक्ष न्यास बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध