{"_id":"643853ecc25cad6ad108bd44","slug":"32-primary-cluster-schools-will-get-computer-hardware-hamirpur-hp-news-c-19-1-120247-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 32 प्राथमिक कलस्टर स्कूलों को मिलेंगे कंप्यूटर हार्डवेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 32 प्राथमिक कलस्टर स्कूलों को मिलेंगे कंप्यूटर हार्डवेयर
विज्ञापन
हमीरपुर। स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत हमीरपुर जिले के 32 कलस्टर स्कूलों को कंप्यूटर हार्डवेयर प्रदान किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक स्कूल का एक 65 इंच का इंटरएक्टिव पैनल, वेब कैमरा, प्रिंटर और यूपीएस प्रदान किया जाएगा। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी और उन्हें कठिन विषयों को आसानी से समझने में आसानी होगी। समग्र शिक्षा के तहत शीघ्र ही प्रथम चरण में जिले के 105 कलस्टर स्कूलों में से 32 स्कूलों इस सामान का आवंटन कर दिया जाएगा।
इन स्कूलों में विद्यार्थी आधुनिक माध्यम से पढ़ाई करेंगे। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रदेश भर से 365 प्राथमिक कलस्टर स्कूलों को स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत कंप्यूटर हार्डवेयर देने के लिए चुना गया है। इसमें जिले से 32 प्राथमिक स्कूल हैं। शीघ्र ही चुने गए स्कूलों को यह उपकरण प्रदान किए जाएंगे। यह उपकरण प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में सहायक होंगे। इससे पूर्व भी जिले की 29 प्राथमिक पाठशालाओं को कंप्यूटर हार्डवेयर प्रदान किए जा चुके है। वहीं, इसके उपरांत अब शेष बचे हुए कलस्टर स्कूलों को शीघ्र ही इस योजना के अंतर्गत कंप्यूटर हार्डवेयर प्रदान किए जाएंगे।
इस बारे में आईसीटी के जिला समन्वयक संदीप कौशल ने कहा कि चुने गए कलस्टर स्कूलों में शिक्षा खंड भोरंज से नौ, बिझड़ी से नौ, शिक्षा खंड गलोड़ से छह, शिक्षा खंड हमीरपुर से चार, शिक्षा खंड नादौन, सुुुुुुजानपुर से दो-दो स्कूल शामिल है। इन सभी कलस्टर स्कूलों को कंप्यूटर हार्डवेयर प्रदान किए जा रहे हैं।