{"_id":"5c8fc281bdec2214577e6f8b","slug":"31552925313-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मेले के दौरान मैदान में रहेगा पुलिस सहायता कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मेले के दौरान मैदान में रहेगा पुलिस सहायता कक्ष
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय होली मेले में सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने सोमवार को मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी हितेश लखनपाल और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जिला पुलिस अधीक्षक ने सुजानपुर पहुंचते ही सबसे पहले सांस्कृतिक संध्या स्थल का निरीक्षण किया।
सुरक्षा के मद्देनजर वीआईपी गैलरी के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बैठने की व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से मेला ग्राउंड में पुलिस सहायता कक्ष बनाया गया है। जहां पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। मेला ग्राउंड को सुरक्षा के मद्देनजर 4 सेक्टरों में बांटा गया है। डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी मेले में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किए गए हैं।