{"_id":"5c82ba02bdec221429018512","slug":"31552071170-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन के प्रयोग पर छह दुकानदारों से वसूले 34 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन के प्रयोग पर छह दुकानदारों से वसूले 34 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के इस्तेमाल पर छह दुकानदारों से वसूले 34 हजार
खाद्य आपूर्ति विभाग ने गलोड़ क्षेत्र में की कार्रवाई
दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। खाद्य आपूर्ति विभाग ने पॉलिथीन का प्रयोग करने पर गलोड़ क्षेत्र के छह दुकानदारों के चालान कर 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग के बड़सर क्षेत्र के निरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान विभागीय टीम ने दुकानदारों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की भी हिदायत दी है। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में भी खलबली मच गई।
प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। गलोड़ क्षेत्र में छापे के दौरान विभाग की टीम ने ऐसे छह दुकानदारों को पकड़ा है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिवराम राही का कहना है कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पॉलिथीन के खिलाफ विभागीय टीमें निरंतर निरीक्षण करेंगी। अगर कोई दुकानदार प्लास्टिक का प्रयोग करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गलोड़ क्षेत्र में छह दुकानदारों के चालान किए गए हैं। दुकानदारों से 34 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।