{"_id":"5c51e1acbdec222720373494","slug":"31548870060-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संगठन जिला हमीरपुर इकाई के बैनर तले समस्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि निर्वाचन विभाग ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति सोलहवें दिन भी उदासीन रवैया दिखाया है, जिसकी वह कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं।
अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला इकाई प्रेस सचिव विकास कुमार ने कहा कि मांगों को लेकर भारत सरकार, प्रदेश सरकार और निर्वाचन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। जबकि, लोकसभा चुनावों की तैयारियों शुरू हो चुकी हैं। जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उनकी मुख्य मांगों में प्रत्येक जिला निर्वाचन कार्यालय में सात पद अधीक्षक वर्ग दो, आठ पद वरिष्ठ सहायक, 12 पद दफ्तरियों के सृजन करने, वर्ष 2003 से विधानसभा निर्वाचनों से संबंधित लंबित मानदेय समेत अन्य रिक्त पदों को शीघ्र भरना आदि शामिल है। संघ ने कहा कि कर्मचारियों पर आए दिन विभिन्न प्रकार के कार्यों के बोझ के चलते उनकी मानसिक दशा बिगड़ रही है।