फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अभ्यास, अनुशासन व योजनाबद्ध पढ़ाई की टिप्स दिए

अभ्यास, अनुशासन व योजनाबद्ध पढ़ाई की टिप्स दिए

Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में उपमंडल नागरिक अधिकारी हमीरपुर जफर इकबाल की अध्यक्षता में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए विद्यालय परिसर के मुख्यद्वार से जा रही सड़क पर गति अवरोधक बनवाने के लिए एसडीएम ने आश्वस्त किया। सीबीएसई की परीक्षा में बैठने जा रहे कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के साथ भी संप्रेषण सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपमंडल-अधिकारी हमीरपुर आईएएस जफर इकबाल ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए अभ्यास, अनुशासन व योजनाबद्ध तरीके से पढ़ने जैसे मूल्यों पर प्रकाश डाला और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए अपने जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंगों को विद्यार्थियों के समक्ष रखा। सीबीएसई की सत्र 2017-18 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को सम्मानित करते हुए उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किए। अंत में विद्यालय प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने समस्त विद्यालय परिवार की ओर से उनके द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना, उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed