{"_id":"5c4b3dcabdec22739f7569d2","slug":"31548434890-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा आर की नदिया पार...पर प्रस्तुती देकर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा आर की नदिया पार...पर प्रस्तुती देकर लूटी वाहवाही
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। शीतल मॉडल उच्च स्कूल धनेटा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के संस्थापक रमेश चंद शीतल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। जबकि प्रोमिला और सोमराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें बच्चों ने देश मेरा रंगीला, चंबा आर की नदिया पार, नीलू-बिंदू दो सखियां, मैया यशोदा, पापा मेरे पापा आदि गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल केे मेधावी छात्रों आयुष, अनिकेत, ईशांक, वंशिका, ईशिका, रितिका, पारसी, अभिषेक, राहुल आदि छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों, उपस्थित अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।