{"_id":"5beefc39bdec22694d432b6f","slug":"31542388793-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से फोरलेन सर्वेक्षण पर भड़के नादौनवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से फोरलेन सर्वेक्षण पर भड़के नादौनवासी
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय शहर में प्रस्तावित फोरलेन का सर्वेक्षण अब नए सिरे से शहर के वार्ड एक, छह और सात में करने के विरोध में लोगों ने ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी को सौंपा है। करीब साठ लोगों ने रोष व्यक्त करते कहा कि फोरलेन कर्मचारियों की ओर से उनके घरों और भूमि पर निशान लगा दिए हैं और उन्हें जानकारी दी गई है कि अब फोरलेन के नए सर्वेक्षण के अनुसार यह मार्ग शहर के वार्ड एक, छह और सात से होते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारा के पास से होते हुए ब्यास नदी के पार ज्वालामुखी क्षेत्र की घुरकाल पंचायत में निकलेगा। जिस कारण इस क्षेत्र में कई लोग अपने बसे बसाए घरों से बेघर हो रहे हैं। वहीं कई लोगों पर विस्थापन की तलवार लटक गई है।
स्थानीय लोगों में किशोर कुमार, मस्त राम, अर्जुन स्याल, ओंकार चंद, मधु सूदन, मदन लाल, सलामद्दीन, प्रकाश चंद, सुधीर शर्मा, शशि सैणी, सुरेश चौधरी, नरेश कटोच, बिहारी लाल, जोगेंद्र कौंडल, कुलदीप चौधरी, राजीव सिंह, सुनील चौधरी, दर्शन कुमार, अंजना, रूप लाल, यशपाल, शकुंतला, सुलेखा, संदीप शर्मा, गुरदास, उत्तम चंद, ऊषा, साबो देवी, कैलाश शर्मा आदि ने फोरलेन के लिए अब नए सिरे से किए जा रहे सर्वेक्षण का विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि यदि पूर्व निर्धारित मार्ग को बदला गया तो वह सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। लोगों ने विभाग से मांग की है कि नए सर्वेक्षण को रद्द करके पहले से प्रस्तावित भूमि का ही चयन फोरलेन के लिए किया जाए। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी का कहना है कि लोगों की इस मांग के बारे में सरकार को अवगत करवाया जाएगा।