फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कार को बचाते पेड़ से टकराई एचआरटीसी बस, दो यात्री घायल

कार को बचाते पेड़ से टकराई एचआरटीसी बस, दो यात्री घायल

Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो नगरोटा बगवां की शिमला से नगरोटा जा रही बस तेजरफ्तार कार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार दो सवारियां घायल हो गई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। जहां पर उनका उपचार कर घर भेज दिया गया। वहीं, पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। न ही सवारियों और न ही निगम प्रबंधन ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे नगरोटा डिपो की बस शिमला से नगरोटा जा रही थी। जब बस डुग्घा के पास पहुंची तो सामने से तेजरफ्तार कार आई। कार को बचाने के चक्कर में चालक ने बस को साइड किया। इतने में बस सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इस कारण बस के बीच बैठी सवारियां घबरा गईं। जबकि दो सवारियों को इस हादसे में चोटें भी आई। वहीं बस के टकराने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में घायलों का उपचार हुआ। जबकि पुलिस में न तो सवारियों और न ही निगम प्रबंधन ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि शाम करीब साढ़े सात बजे हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति बहुत अधिक थी। अगर कार बस के साथ टकराती तो अधिक नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि संबंधित डिपो ही इस संबंध में पुलिस में शिकायत करवा सकता है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed