{"_id":"5be4679cbdec2269c10f98ae","slug":"31541695388-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों ने तोड़े रिकवरी वैन के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरों ने तोड़े रिकवरी वैन के शीशे
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बोहणी में दिवाली की रात को शरारती तत्वों ने एक रिकवरी वैन (क्रेन) की हेडलाइटें और शीशे तोड़ दिए। शातिरों ने पत्थर मारकर क्रेन के शीशे और हेडलाइट तोड़ी हैं। संबंधित मालिक को इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने ही दी। शीशे पर पत्थर मारने की आवाज किसी ने सुन ली और वाहन मालिक को इसकी सूचना दे दी। जब तक वाहन मालिक वहां पहुंचता शातिर भाग गए। वाहन मालिक ने इस बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी हमीरपुर संजीव गौतम का कहना है कि मामला दर्ज नहीं हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन