फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एचआरटीसी के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, रूटों पर जाएंगी अतिरिक्त बसें

एचआरटीसी के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, रूटों पर जाएंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 04 Nov 2018 09:36 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारी सीजन के चलते एचआरटीसी ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सीजन में बाहरी प्रदेशों के रूटों पर निगम प्रबंधन अतिरिक्त बसें चलाएगा। निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ सहित पंजाब के अन्य कई जिलों में अतिरिक्त बसें भेजना शुरू कर दी हैं। शनिवार और रविवार को भी हमीरपुर डिपो से चंडीगढ़ के लिए चार अतिरिक्त बसें रूट पर भेजी गईं। वहीं, दिल्ली के लिए भी दो अतिरिक्त बसें रूटों पर गई हैं। दिवाली से पूर्व एचआरटीसी बाहर के प्रदेशों में रह रहे लोगों को प्रदेश में लाने के लिए अतिरिक्त बसें भेजेगा। वहीं दिवाली के बाद भी लोगों को जाने के लिए अतिरिक्त रूट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके चलते निगम ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। जो कर्मचारी छुट्टी पर चल रहे थे, उन्हें भी वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया है। त्योहारी सीजन में महज उन कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाएगी जिन्हें कोई आपात स्थिति में छुट्टी चाहिए हो। आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए जिले से बाहरी प्रदेशों के लिए निगम की अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हैं। कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed