फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिना बिल का सामान पकड़ा, 10 हजार रुपये जुर्माना ठोंका

बिना बिल का सामान पकड़ा, 10 हजार रुपये जुर्माना ठोंका

Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग ने पंजाब से बिना बिल हमीरपुर लाए जा रहे सामान को पकड़ा है। विभाग ने मट्टनसिद्ध बाईपास पर नाके के दौरान गाड़ी को रोककर इसके बिल चेक किए। लेकिन, वाहन चालक और कारोबारी विभाग को बिल और टैक्सी संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जीप में कंबल और गर्म कपड़े समेत अन्य सामान लदा था। बिना बिल सामान पर एक्साइज विभाग ने मौके पर कारोबारी को दस हजार रुपये जुर्माना ठोंका।
विज्ञापन

इसके साथ ही भविष्य में बिना बिल और टैक्स के कोई भी कारोबार नहीं करने की चेतावनी दी। बता दें कि नवरात्र समेत फेस्टिव सीजन के चलते कारोबारियों ने पंजाब और दिल्ली समेत अन्य बाहरी राज्यों से सामान मंगवाना शुरू कर दिया है। कई कारोबारी मुनाफाखोरी के चक्कर में बिना बिल का सामान लाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर एक्साइज विभाग ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में एक्साइज विभाग को पहली कामयाबी हाथ लगी है। उधर, एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने भी उपमंडल की खड्डों पर हो रहे अवैध खनन को लेकर छापेमारी की है। एसडीएम ने एक टिपर को खड्ड से लाई जा रही रेत-बजरी समेत पकड़ा है, जिसका चालान किया गया। सहायक आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान गगनेश गुप्ता ने बताया कि हमीरपुर बाईपास पर एक्साइज विभाग ने एक गाड़ी को बिना बिल के सामान लाते पकड़ा है। विभाग ने मौके पर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया कि वह बिना बिल और टैक्स को कोई लेनदेन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed