{"_id":"5b9e9244867a5501a1764810","slug":"31537118788-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद अशोक मेहरा का अध्यक्ष बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद अशोक मेहरा का अध्यक्ष बनना तय
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में 18 अगस्त को नए अध्यक्ष का चुनाव तय है। नौ वार्ड सदस्यों वाली नगर परिषद में सात पार्षद भाजपा समर्थक होने के चलते पूर्ण बहुमत के कारण विपक्ष टिकता नहीं दिख रहा है। अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार और पार्टी उम्मीदवार अशोक मेहरा हैं। वर्तमान में अशोक मेहरा वार्ड नंबर-6 के पार्षद हैं। भाजपा समर्थकों में नगर परिषद के दो पार्षदों का अध्यक्ष पद पर दावेदारी के कारण ढाई-ढाई वर्ष कार्यकाल का फार्मूला होने के चलते निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब दूसरे दावेदार अशोक मेहरा हैं।
नौ वार्ड सदस्यों वाली नगर परिषद में कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में शामिल होने से अब कांग्रेस के पास मात्र दो ही वार्ड सदस्य रह गए हैं। इन दोनों कांग्रेस समर्थकों को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा का खास माना जाता है। वार्ड तीन से पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज कुमार और वार्ड नंबर-5 से अनीता कुमारी हैं। 18 सितंबर को अध्यक्ष पद के खाली पद के लिए चुनाव निर्धारित होने के चलते भाजपा पार्षदों का बहुमत होने से कांग्रेस समर्थक का पलड़ा भारी नहीं दिख रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष के पद के लिए अशोक मेहरा को चुना जाना तय माना जा रहा है।