{"_id":"5b799d0f42c79246494d2aa0","slug":"31534696719-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काट वसूले 8 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काट वसूले 8 लाख
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बिजली उपमंडल-2 हमीरपुर ने 200 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काट कर 8 लाख रुपये वसूल कर लिए हैं। अभी भी बिजली उपमंडल-दो के डिफाल्टरों के पास 3 लाख रुपये फंसे हुए हैं। बिजली बोर्ड ने 300 डिफाल्टरों को 15 अगस्त से पहले बिजली बिल का भुगतान करने के नोटिस जारी किए गए थे लेकिन, किसी ने बिलों का भुगतान नहीं किया। इससे बोर्ड ने बिजली कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू कर दी। कनेक्शन काटने की मुहिम शुरू होने के बाद विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
इसके बाद उन्होंने कार्यालय में जाकर बिजली बिल का भुगतान किया। बिजली कनेक्शन काटने की मुहिम के तहत बोर्ड ने इन डिफाल्टरों से 8 लाख वसूल किए हैं। इस मुहिम के तहत बिजली उपभोक्ता से बिल के साथ कनेक्शन काटने के 40 रुपये अतिरिक्त लिए गए हैं। इस संबंध में बिजली उपमंडल-2 के एसडीओ राकेश कुमार वर्मा का कहना है कि 200 डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काट कर 8 लाख वसूल किए गए हैं। इसमें बिल के भुगतान के साथ बिजली कनेक्शन काटने के 40 रुपये अतिरिक्त भी लिए गए हैं।