फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   फंगल इन्फेक्शन की चपेट में जिले के लोग

फंगल इन्फेक्शन की चपेट में जिले के लोग

Fri, 03 Aug 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात के मौसम में जिले के लोग फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों सबसे अधिक ओपीडी मेडिसन की हो रही है। बरसात में नमी के कारण लोग इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर मेें इस तरह की शिकायतें लेकर रोजाना 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं। इस कारण मेडिसन ओपीडी के बाहर भीड़ लगी रह रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में ईएनटी, शिशु रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग की ओपीडी के बाहर भारी भीड़ लग रही है। इन्फेक्शन की चपेट में आए लोगों को चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में सावधानियां बरतने की सलाह दी है। अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 800 से एक हजार के बीच में है। इनमें से अधिकतर मरीज इन्फेक्शन, आंख, कान, नाक, गले, हड्डी रोग और शिशु रोग के आ रहे हैं। अस्पताल के अंदर सुबह नौ से बारह बजे के बीच विभिन्न टेस्ट करवाने के लिए भी मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में सावधानियां बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए ठंडी और नमी वाली जगहों पर पैरों को साफ रखने, नमी वाली जगहों पर चप्पल पहनने, त्वचा को शुष्क और साफ रखने, अपनी निजी चीजों जैसे रुमाल, तौलिया, साबुन आदि को दूसरों के साथ साझा न करने, शरीर की सफाई रखने, फंगसरोधी शैंपू का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके साथ उन्होंने बरसात के मौसम में पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है ताकि विभिन्न रोगों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा का कहना है कि बरसात के मौसम में फंगल इन्फेक्शन के अधिकतर मरीज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी न होने के कारण अस्पताल प्रबंधन मरीजों को पूरी सुविधाएं दे रहा है। इसके अलावा अस्पताल में ईएनटी, शिशु रोग और हड्डी रोग के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed