फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पांच बजे के बाद बिजली कर्मचारियों को न भेजा जाए काम पर : संघ

पांच बजे के बाद बिजली कर्मचारियों को न भेजा जाए काम पर : संघ

Fri, 13 Jul 2018 10:39 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
पांच बजे के बाद बिजली कर्मचारियों को न भेजा जाए काम पर : संघ
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश बिजली तकनीकी कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भोटा में शुक्रवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रदीप ठाकुर ने की। इसमें जिले के सभी पदाधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में बिजली बोर्ड में दिन-प्रतिदिन घटती कर्मचारियों की संख्या और काम का बोझ ज्यादा होने पर चिंता जताई गई। जिला प्रधान ने बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि शाम पांच बजे के बाद कर्मचारियों को कंप्लेट अटैंड करने के लिए न भेजा जाए। क्योंकि बोर्ड में अनुभवी कर्मचारियों की कमी के कारण जो नए लड़के बिजली बोर्ड में लगे हैं वह दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 15 जुलाई को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह भोटा में आयोजित की जाएगी। इसमें तकनीकी कर्मचारियों की मांगों और कर्मचारियों को फील्ड में जो समस्याएं आ रही हैं, उनके बारे में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। 16 जुलाई को विद्युत उपमंडल कार्यालय भोटा के प्रांगण में तकनीकी कर्मचारियों का सम्मेलन होगा। जिला प्रधान ने तकनीकी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वह इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी पसंद की कार्यकारिणी चुने। सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू किया जाएगा। बैठक में जिला सचिव दिनेश ठाकुर, वित्त सचिव राकेश कुमार, उपप्रधान विपिन, पृथी सिंह, बड़सर के प्रधान हेमराज, बिझड़ के प्रधान विवेक, मोहिंद्र, देशराज ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed