{"_id":"5b3fa3c34f1c1b91288b4f8e","slug":"31530897347-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े औद्योगिक घरानों पर मेहरबान रही मोदी सरकार : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े औद्योगिक घरानों पर मेहरबान रही मोदी सरकार : राणा
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि पिछले 4 सालों के दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने देश के चंद बड़े औद्योगिक घरानों पर ही अपनी मेहरबानी दिखाई है। जबकि देश का मध्यम और छोटा व्यापारी तबका सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का शिकार होकर तबाही के कगार पर आ खड़ा हुआ है। इन 4 सालों में देश के चंद औद्योगिक घरानों की कमाई कई गुना बढ़ गई है। जबकि जीएसटी और नोटबंदी की सर्वाधिक मार छोटे व्यापारी पर पड़ी है। मोदी सरकार की मेहरबानियों से कुछ पूंजीपति तो जनता के खून पसीने की बैंकों में जमा अरबों रुपये की राशि को विदेशों में ले उड़े हैं और उनका बाल भी बांका नहीं हुआ है। देश में महंगाई, आतंकवाद, बेरोजगारी की समस्या विकराल हुई है। देश की जनता को भाषणों और आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन