{"_id":"5b044d2d4f1c1be7408b7244","slug":"31527008557-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर वार्ड-2 की पार्किंग में निजी गाड़ियां हो सकेंगी खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर वार्ड-2 की पार्किंग में निजी गाड़ियां हो सकेंगी खड़ी
Updated Tue, 22 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। व्यापार मंडल सुजानपुर की बैठक का आयोजन अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सुजानपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और वाहन पार्किंग व्यवस्था को सुधारना रहा। इस मौके पर एसएचओ पुलिस थाना सुजानपुर श्याम लाल और नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के वार्ड नंबर 2 में बनी पार्किंग में शहर में आने वाली निजी गाड़ियों के खड़े होने के लिए व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए व्यापार मंडल सुजानपुर पत्राचार के माध्यम से उपमंडल अधिकारी को अवगत करवाएगा। संबंधित स्थल को खाली करवाकर वाहन पार्किंग योग्य बनाया जाएगा। बैठक में विभिन्न व्यापारियों ने भाग लिया।
थाना प्रभारी ने बताया सुजानपुर शहर में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा परेशानी ट्रैफिक को लेकर उत्पन्न हो रही है। बैठक में वार्ड नंबर 2 में बनी पार्किंग में निजी चौपहिया गाड़ियां पार्क करने की सहमति जताई गई। दोपहिया वाहनों के लिए ट्राला स्टैंड के पास खाली पड़ी सरकारी भूमि पर पार्किंग करने की योजना बनाई गई। जिस पर प्रशासन के साथ मिलकर स्थल का मुआयना किया जाएगा। थाना प्रभारी ने सुरक्षा के मद्देनजर व्यापारी वर्ग से आग्रह किया कि जहां तक हो सके प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें। इस मौके पर व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्किंग स्थल के लिए दोनों स्थान उपयुक्त हैं। उपमंडल अधिकारी सुजानपुर से बातचीत करके वाहन पार्किंग की सुविधा शहरवासियों को दी जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विमल जैन, उपाध्यक्ष व्यापार मंडल मनजीत जंवाल, कोषाध्यक्ष आशीष महाजन, राज्य प्रतिनिधि विनोद ठाकुर, वार्ड पार्षद अशोक मेहरा सहित विभिन्न व्यापारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल ने बताया तमाम मुद्दों पर बातचीत की गई। जिनका समाधान शीघ्र किया जाएगा उन्होंने कहा कि बसों की आवाजाही के लिए वन वे नियम सख्ती से लागू किए जाएंगे। अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिन रेस्टोरेंट, खान पान वाली दुकानों में बैठने के लिए कैबिन बनाए गए हैं और उनके दरवाजे पर काले शीशे या पर्दे लगाए हैं, ऐसे मालिकों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।