{"_id":"5abbc1184f1c1b532a8b460a","slug":"31522254104-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ोहता के खेतों में मिला मृत तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ोहता के खेतों में मिला मृत तेंदुआ
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में मृत तेंदुओं के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। भोरंज उपमंडल की कड़ोहता पंचायत के खेतों में मंगलवार को एक मृत तेंदुआ मिला है। ग्रामीण खेतों में पशुओं के लिए चारा लाने के लिए गए हुए थे, तभी वहां मृत तेंदुआ मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद उन्होंने डेरा परोल पशु चिकित्सालय में तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृत तेंदुए की आयु सात माह है। तेंदुए का शरीर पूरी तरह सड़ चुका है।
वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत तेंदुए के शव को धिरड़ पंचायत के नगरोटा खड्ड बाजार के पास चैंथ खड्ड में जला दिया है। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी अघार मंशा राम शर्मा, बीओ रविंद्र चंद, भरेड़ी बीट के गार्ड सुभाष चंद, नगरोटा और बडियाणा बीट के गार्ड दिलबाग सिंह, एएसआई बलवीर पटियाल भी उपस्थित रहे। इससे पहले हनोह, धिरवीं में भी मृत तेंदुआ मिल चुका है। उधर, डेरा परोल पशु चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. मीना का कहना है कि मृत तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करके वन विभाग को सौंप दिया है। इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी अघार मंशा राम का कहना है कि कड़ोहता में मृत तेंदुआ मिला है। इसका पोस्टमार्टम डेरा परोल पशु चिकित्सालय में कराया गया है और चैथ खड्ड में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह तेंदुआ छह-सात महीने का था।