{"_id":"5aa6b0cc4f1c1b8e778b512b","slug":"31520873676-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड हमीरपुर के पास निगम की चलती बस का टायर खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड हमीरपुर के पास निगम की चलती बस का टायर खुला
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। स्थानीय बस अड्डे के बाहर सोमवार सुबह ताल से हमीरपुर आ रही निगम की बस का टायर अचानक खुल गया। बस की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। टायर खुलने से बस सड़क के बीचों बीच खड़ी हो गई और जिला मुख्यालय में करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। बस स्टैंड के बाहर दोनों और वाहनों की लगी कतारें लग गईं। जाम में वाहनों के फंस जाने से कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और कॉलेज जाने वाले छात्रों को देरी हुई।
सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे निगम की एक बस ताल से हमीरपुर आ रही थी। बस में करीब 45 सवारियां सवार थी। हमीरपुर के बाद बस का रूट बल्ह के लिए निर्धारित था। बस स्टैंड के बाहर पहुंचते ही बस का कंडक्टर साइड का अगला टायर अचानक खुल गया। गनीमत रही की बस स्टैंड के बाहर बस की गति धीमी थी, अगर बस की गति ज्यादा होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बस में बैठी सभी सवारियां, चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। बस के सड़क के बीचों बीच खड़े हाने के कारण लगे जाम में राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं जाम की समस्या से निपटने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। बस अड्डा इंचार्ज बलबीर का कहना है कि ताल से हमीरपुर आ रही बस का तकनीकी खराबी के कारण टायर खुल गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। केवल थोड़ी देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हुई। बस को ठीक करवाकर सड़क को सुचारु कर दिया गया था।