{"_id":"5aa6b0c34f1c1bbb758b5125","slug":"31520873667-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी की छात्रा ने की बाजू की नसें काटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी की छात्रा ने की बाजू की नसें काटने की कोशिश
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते एक निजी शिक्षण संस्थान में बी-फार्मेसी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले छात्रा ने रविवार रात को अपनी बाजू की नसें काटने की कोशिश की। संस्थान के हॉस्टल में रहने वाली इस छात्रा ने ब्लेड से अपनी बाजू पर करीब आधा दर्जन कट लगा लिए। छात्रा को कट लगाते हुए उसकी सहपाठी ने देख लिया। छात्रा की बाजू को खून से लथपथ देख हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्राएं जोर जोर से चीखने लगीं। इसके बाद अन्य छात्राओं को भी इस बात का पता लगा और उन्होंने इसकी जानकारी संस्थान प्रबंधन को दी।
संस्थान प्रबंधन छात्रा को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल भोरंज ले आया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे उपचार देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी। छात्रा की नसें काटने की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल सका है। छात्रा के जख्म गहरे नहीं थे, लेकिन उसने अपनी बाजू पर करीब आधा दर्जन कट लगा लिए थे। इस संबंध में अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रतीक का कहना है कि छात्रा के घाव गहरे नहीं थे। उसे उपचार देकर अस्पताल से भेज दिया गया और इस संबंध में एमएलसी काटी गई है। वहीं थाना प्रभारी राजीव लखनपाल का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रा ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि गलती से उसकी बाजू कट गई।