फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ंदरों ने किया महिला पर हमला, घायल

ंदरों ने किया महिला पर हमला, घायल

Thu, 08 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
टैहली में बंदरों ने चबा दिया महिला का हाथ
विज्ञापन

घर के बरामदे में बर्तन साफ कर रही थी कमलेश
कई लोगों ने खेती करना छोड़ दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गलोड़ (हमीरपुर)। फसलों को उजाड़ने के साथ ही अब बंदर लोगों पर हमला करने लगे हैं। ऐसा ही मामला पंचायत कश्मीर के टैहली गांव में पेश आया। जहां एक महिला पर बंदरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वालों ने उसे बंदरों के चंगुल से छुड़ाया।

जानकारी के मुताबिक कमलेश कुमारी पत्नी देव राज घर के बरामदे के पास बर्तन साफ कर रही थी। वहीं बरामदे के पास बंदर घूम रहे थे। इस दौरान बंदरों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उन्होंने महिला के हाथ को चबा दिया। महिला चिल्लाने लगी। इस पर परिवार वाले भी बाहर आए और बंदरों को वहां से भगाया। क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर लोगों के घरों में रखे सामान को तहस नहस कर रहे हैं। इससे पहले भी लोगों पर हमला कर चुके हैं। बंदरों की वजह से कई किसानों ने अपनी जमीनें खाली छोड़ दी हैं। 50 फीसदी खेतीबाड़ी बंदरों की बजह से बेकार पड़ी है। लोगों में समाजसेवी ध्रुव सिंह राणा और पूर्व प्रधान विद्या प्रकाश का कहना है कि सरकार को बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed