{"_id":"5a43d5514f1c1b0e788b5375","slug":"31514394961-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मियों को दोबारा नौकरी न देने का संघ ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मियों को दोबारा नौकरी न देने का संघ ने किया स्वागत
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। बेरोजगार शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक भरेड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासचिव राजेश कुमार शर्मा ने की। संघ ने नई सरकार को शपथ लेने पर बधाई दी और बैठक में मुख्यमंत्री के टायर्ड और रिटायर्ड कर्मियों को दोबारा नौकरी न देने के बयान का स्वागत किया। यह आशा की गई कि जो लोग केंद्र में सरकारी नौकरी करके प्रदेश में दोबारा फिर से बेरोजगारों की नौकरी पर कुंडली मार लेते हैं, उस प्रथा को भी शीघ्र ही प्रदेश सरकार बंद करेगी।
उनका कहना है कि एक तो वे लोग पहले ही पेंशन लेते हैं और प्रदेश में फिर से सरकारी नौकरियां प्राप्त कर बेरोजगारों के हक को स्पेशल कोटा ले कर मारते हैं। यदि उन्हें नौकरी दोबारा चाहिए मात्र कमीशन और बैचवाइज भर्ती होनी चाहिए तो वे बेरोजगारों की तरह आवेदन प्रक्रिया से नौकरी प्राप्त करें। बेरोजगार शिक्षक वर्ग ही ऐसा वर्ग है जो हमेशा उपेक्षा का शिकार होता रहा है। पिछले कई वर्षों से प्रदेश में हजारों शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उन पर प्रदेश सरकार कभी पीटीए तो कभी एसएमसी के माध्यम से भर्ती कर रही है, जो शिक्षा से भद्दा मजाक है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। सरकार की इन्हीं गलत नीतियों से आज स्कूलों में छात्रों की संख्या कम हो रही है। बैठक में प्रदेश भर से लगभग सौ बेरोजगार शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में विनोद रावत, रमित शर्मा, सतीश शर्मा, मोनिका देवी, सुमन कुमारी, कश्मीर सिंह, शशि पाल, राजेश शर्मा, अनिल ठाकुर, पुरुषोत्तम लाल, राज कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य 200 बेरोजगार शिक्षकों ने भाग लिया।