फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में त्रिशूल सदन रहा विजेता

कबड्डी प्रतियोगिता में त्रिशूल सदन रहा विजेता

Mon, 06 Nov 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 9वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों ने वार्षिक खेल दिवस मनाया। जिसमें विभिन्न प्रकार की इनडोर व आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य प्रोफेसर विकास दीक्षित बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खेलों का शुभारंभ किया। वॉलीबाल के मैच चारों सदनों के बीच खेले गए। जिसमें लड़कों व लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में त्रिशूल सदन विजयी रहा। लड़कों की कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में पृथ्वी सदन और लड़कियों में त्रिशूल सदन विजयी रहा।
विज्ञापन

लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में त्रिशूल सदन और लड़कियों में अंतरिक्ष सदन विजयी रहा। वहीं कबड्डी में त्रिशूल सदन ने बाजी मारी। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. सुमनलता ने बच्चों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। खेलों का समापन विद्यालय प्रबंध निदेशक तारा चंद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के बाद जो समय बच जाए उसमें खेलें खेलनी चाहिए व व्यायाम करना चाहिए। खेलें शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य बनाई रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed