{"_id":"6818ad8b90a35e822402ded5","slug":"31-ex-servicemen-got-jobs-in-the-company-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-155054-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 31 पूर्व सैनिकों को कंपनी में मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 31 पूर्व सैनिकों को कंपनी में मिली नौकरी
Tue, 06 May 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 06 May 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के पूर्व सैनिकों के लिए निजी कंपनी ने भर्ती का आयोजन किया। गुजरात के जामनगर में सिक्योरिटी गार्ड्स के 200 पदों पर नियुक्ति के लिए 40 पूर्व सैनिकों ने अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। भर्ती में 48 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास इनफेंटरी के जनरल ड्यूटी वर्ग के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। दस्तावेजों की जांच के बाद कंपनी की ओर से 31 पूर्व सैनिकों को चयनित किया गया। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने कहा कि निजी कंपनी ने भर्ती का आयोजन किया। चयनित पूर्व सैनिकों को 41,339 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
