फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   30 year old man died after falling from hill

Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी से गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत

Wed, 18 Jan 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चमियाणा के बुहला गरोडू गांव में मंगलवार को एक युवक मृत अवस्था में पहाड़ी से नीचे पाया गया। माना जा रहा है कि युवक की मौत पहाड़ी से नीचे गिरने से हुई है। मृतक युवक की पहचान विनोद कुमार आयु 30 वर्ष पुत्र ध्यान चंद के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता ने तालाश शुरू की। इस दौरान रास्ते में पहाड़ी से नीचे उनका बेटा मृत अवस्था में पाया गया। ध्यान चंद ने इसकी सूचना पंचायत को दी।
विज्ञापन

पंचायत के उपप्रधान सुभाष चंद ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ सुजानपुर सतपाल शर्मा ने बताया कि युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था। सोमवार रात के समय में जब युवक अपने घर वापस आ रहा था तो पहाड़ी से करीब 70 फुट नीचे गिर गया। गिरने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिजनों ने कोई संदेह जाहिर नहीं किया है और युवक की मौत पहाड़ी से नीचे गिरने से हुई है। पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed