फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   30 thousand devotees bowed their heads in Paunahari's cave

Hamirpur (Himachal) News: 30 हजार श्रद्धालुओं ने पौणाहारी की गुफा में नवाया शीश

Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। मौसम साफ होते ही बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। पिछले दो दिनोंं में बारिश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई थी। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मेला शुरू होने के बाद तीसरे रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अधिकतर श्रद्धालु रविवार को ही माथा टेकने पहुंचते हैं इसके चलते रविवार को 30,000 श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में माथा टेेका। शनिवार शाम को ही बड़े दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच गए। श्रद्धालुओं का एक जत्था लुधियाना से पैदल ही चलकर बाबा के दरबार में पहुंचा। इन श्रद्धालुओं ने कहा कि वह लंबे समय से करीब 60 बार पैदल ही लुधियाना से बाबा बालकनाथ मंदिर में पहुंचते रहे हैं। पंजाब और अन्य बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु सबसे पहले शाहतलाई पहुंचकर माथा टेकते हैं जहां पर बाबा बालकनाथ ने माता रत्नों की सेवा की और गायें चराई थीं।
विज्ञापन

वहीं अब तक के मेलों में शीतल पेय पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों को मायूसी हाथ लगी है। क्योंकि गर्मी नहीं होने के कारण शीतल पेयजल पदार्थों की ज्यादा ब्रिकी नहीं हो रही है। इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि बारिश के चलते श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन अब मौसम पूरी तरह साफ हो गया है। इसके चलते रविवार को 30,000 श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ की गुफा में अपना शीश नवाया। वहीं इस संदर्भ में एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का हर तरह से ख्याल रखा जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed