{"_id":"667c15257872c5b3c90865c0","slug":"30-percent-of-the-countrys-population-is-affected-by-drug-abuse-dr-bharti-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130439-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की 30 फीसदी आबादी नशीली दवाओं के सेवन से प्रभावित : डॉ. भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की 30 फीसदी आबादी नशीली दवाओं के सेवन से प्रभावित : डॉ. भारती
विज्ञापन
विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बुधवार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक जटिल मुद्दा है जो दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है। भारत की लगभग 30 फीसदी आबादी नशीली दवाओं के सेवन से प्रभावित है। बच्चों और छात्रों की संख्या सामान्य आबादी से अधिक है। नशीली दवाओं के सेवन से न केवल लत लगती है बल्कि विभिन्न मानसिक और शारीरिक बीमारियां भी होती हैं। नशीली दवाओं की लत का इलाज संभव है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। डॉ. भारती ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर मनोचिकित्सा विभाग के एचओडी डॉ. कमल प्रकाश और सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार ने एमबीबीएस छात्र बैच 2023 में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ व्याख्यान दिया।