फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   29 people of a panchayat infected, yet the bhandaras in the area

एक पंचायत के 29 लोग संक्रमित, फिर भी क्षेत्र में लगे भंडारे

Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (नादौन)। तहसील गलोड़ में शनिवार के दिन एक धार्मिक कार्यक्रम में शरीक हुए 29 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में हालात नहीं सुधरे हैं। कोरोना महामारी के दौरान लोग लापरवाही बरत रहे हैं। रविवार को भी क्षेत्र की कई पंचायतों में भंडारों का आयोजन हुआ, जिनमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और नियमों का भी पालन करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी भी अपनी रोजनामचा रिपोर्ट बनाकर अपने कार्यों से इतिश्री करते हुए दिखे। इस तरह कोरोना से सरकार की ओर से लड़ी जा रही जंग को किसी भी सूरत में जीत नहीं पाएंगे। काही दी बाहल में भागवत कथा में कई लोगों ने शिरकत की थी। मगर सभी लोगों ने अभी तक अपने कोरोना टेस्ट नहीं करवाए। आधे से भी कम लोगों ने ही अपने टेस्ट करवाए हैं और उन्हीं में से 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग भी इस पर नजर बनाए हुए हैं और सोमवार से अन्य लोगों के भी कोरोना टेस्ट करवाए जा सकते हैं, ताकि इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

खंड स्वास्थ्य अधिकारी एसके गौतम ने कहा कि भागवत कथा में शरीक हुए सभी लोगों की पहचान करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। यदि किसी भी व्यक्ति ने काही दी बहाल में भागवत कथा के आयोजन में शिरकत की है तो वे तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवाएं, ताकि वह अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी इस बीमारी से बचा सके। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ राजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस इलाके में गश्त कर रही है। बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed