फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   2,874 candidates took the NEET exam at five exam centers

Hamirpur (Himachal) News: पांच परीक्षा केंद्रों पर 2,874 अभ्यर्थियों ने दी नीट की परीक्षा

Mon, 08 May 2023 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
2,874 candidates took the NEET exam at five exam centers
डीएवी पब्लिक स्कूल में नीट की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी।
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों में दोपहर दो से शाम 5:20 तक 2,874 अभ्यर्थियों ने नीट-यूजी 2023 की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही युवाओं की लाइन में लगना शुरू हो गई तथा इनकी नियमित चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड तथा फोटो सहित कुछ और ले जाने की अनुमति नहीं थी। यहां तक की पेन भी परीक्षा हॉल के अंदर ही उपलब्ध करवाए गए। वहीं पूरी पारदर्शिता के साथ नीट की परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने लाइनों में लगाकर निरीक्षण के उपरांत परीक्षा हॉल में प्रवेश किया। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के परीक्षा केंद्र में 770 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इसी प्रकार डीएवी पब्लिक स्कूल कांगू, डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी और सेवन स्टार स्कूल बणी में भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के शहरी समन्वयक विश्वास शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जिलाभर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पांच केंद्रों में 2,905 अभ्यर्थी को बुलाया गया था। इसमें से 31 अनुपस्थित जबकि 2,874 उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के अलावा मोबाइल जैमर सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed