फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 year old migrant dies due to cylinder explosion in Ukhali town

Hamirpur (Himachal) News: उखली कस्बे में सिलिंडर फटने से 25 वर्षीय प्रवासी की मौत

Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 05 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
25 year old migrant dies due to cylinder explosion in Ukhali town
उखली में सिलेंडर फटने से जला जल शक्ति विभाग का भवन। स्रोत: जागरूक पाठक
-सचित्र
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के एक भवन में रुके हुए थे छह प्रवासी

काम पर जाने से पूर्व सुबह 6:30 बजे खाना बनाते समय हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत उखली कस्बे में वीरवार सुबह गैस सिलिंडर फटने 25 वर्षीय प्रवासी की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।
मृतक की पहचान हरदीप सिंह पुत्र चंद्रपाल व घायल का नाम शिवम गोस्वामी पुत्र राकेश कुमार आयु 20 वर्ष निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह प्रवासी जल शक्ति विभाग का निर्माण कार्य करने के लिए एक ठेकेदार की ओर से बुधवार शाम को उखली में लाए गए और रहने के लिए उखली में जल शक्ति विभाग का भवन दिया गया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह काम पर जाने से पूर्व 6:30 बजे के करीब जब मजदूर खाना बनाकर खा रहे थे, तो इसी दौरान रसोई गैस के सिलिंडर की पाइप से रिसाव शुरू हो गया। पाइप के लीक होने के कारण गैस सिलिंडर को आग लग गई। इससे हर तरफ धुआं फैल गया और सिलिंडर फट गया। आग को देखकर पांच मजदूर कमरे से बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन हरदीप सिंह की आग और धुएं की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा और अन्य प्रवासियों के बयान कलमबंद किए।

कोट

मृतक के परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed