फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25-year-old married woman dies after swallowing poisonous substance

Hamirpur (Himachal) News: जहरीला पदार्थ निगलने से 25 वर्षीय विवाहिता की मौत

Fri, 02 Jan 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 02 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत आने वाली ग्राम पंचायत व गांव फाहाल की विवाहिता शिल्पा कुमारी आयु 25 वर्ष की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मामले में शिल्पा कुमारी के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिल्पा के पति सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिल्पा कुमारी पुत्री विजय कुमार गांव डडोह की लगभग एक साल पहले ही फाहाल गांव में नीरज कुमार पुत्र देशराज से शादी हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर शिल्पा को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शिल्पा कुमारी गलोड़ में निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। गत बुधवार को साढ़े पांच बजे के करीब वह ससुराल पहुंची। तदोपरांत इसकी तबीयत खराब हो गई परिजन इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद इसे आरके मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। हमीरपुर से इसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में सुबह साढ़े पांच बजे इसकी मौत हो गई। प्रधान ग्राम पंचायत गोईस राजिंद्र कुमार ने कहा कि शव एम्स बिलासपुर से गांव फाहाल लाया गया है। इस संबंध में एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिल्पा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed