{"_id":"669a6152fb6e53960c09e2b4","slug":"24-year-old-youth-who-went-to-take-bath-in-check-dam-with-friends-dies-due-to-drowning-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131795-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दोस्तों के साथ चेक डैम में नहाने गए 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दोस्तों के साथ चेक डैम में नहाने गए 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
बिझड़ी में तालाब में डूबे युवक की सूचना मिलने पर विलाप करता पिता। संवाद
तीन घंटे बाद चेक डैम से निकाला गया युवक का शव
पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और गोताखोर मौके पर बुलाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत 24 वर्षीय युवक की चेक डैम डूबने से मौत हो गई है। युवक की पहचान अंकुश पुत्र कुलदीप चंद निवासी पलाता (दलचेहड़ा) डाकघर नैन तहसील बड़सर के रूप मेें हुई है। युवक शुक्रवार दोपहर को चाचा के लड़के और दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था लेकिन काफी देर बाद युवक पानी से नहीं निकला तो दोस्तों ने आसपास के लोगों और पुलिस को सहायता के लिए बुलाया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों सहित पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारी और गोताखोर मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाया। तीन घंटे बाद युवक को ढूंढने में सफलता मिली। चेक डैम लगभग 200 मीटर लंबा और 20 फीट गहरा था। साथ गए चाचा के लड़के ने अंकुश को डूबते हुए देख लिया था। उसके बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग भी पहुंच चुका था। प्रशासन ने अपने स्तर पर गोताखोर भी बुलाए थे लेकिन गोताखोरों के पहुंचने से पहले ही गांव के युवकों ने उसको पानी से बाहर निकाल लिया था। आनन-फानन में उसको बिझड़ी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकुश को चेकडैम में निकालने में काफी देर हो चुकी थी। तहसीलदार बिझड़ी संदीप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को 25,000 रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है और साथ में आगामी समय में पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि जितने भी चेक डैम है उनके इर्द-गिर्द फेंसिंग करवाई जाए। इससे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।