फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   24 government schools will be equipped with modern facilities

Hamirpur (Himachal) News: आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 24 सरकारी स्कूल

Thu, 13 Jun 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए भारती एयरटेल फाउंडेशन ने गोद लिए
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र शिक्षा खंड नादौन से शुरू किया कार्यक्रम
स्कूलों में विकास कार्यों से लेकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को लेकर होंगे कार्य
इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर स्कूलों को प्रदान किए जाएंगे आधुनिक उपकरण
स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए स्वयंसेवी देंगे सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र शिक्षा खंड नादौन में अब 24 सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर (आधारभूत ढांचा) से लेकर विभिन्न विकास कार्यों की देखरेख भारती एयरटेल फाउंडेशन करेगी। फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए 24 स्कूलों को गोद लिया है। इन स्कूलों में दो माध्यमिक, सात उच्च और 15 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों को भविष्य के निर्माण में काफी सहायता मिलेगी। गोद लिए गए स्कूलों में पढ़ाई से लेकर फर्नीचर, भवन निर्माण कार्य, आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को आधुनिकता से जोड़ने के लिए कंप्यूटर, टीवी डिवाइस और अन्य उपकरण भी भारती एयरटेल फाउंडेशन प्रदान करेगी, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सके। मुख्यमंत्री सुक्खू के हस्तक्षेप के कारण ही भारती एयरटेल फाउंडेशन ने स्कूलों को गोद लेने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में स्कूलों को गोद लेने का कार्य शिक्षा खंड नादौन में शुरू किया गया। धीरे-धीरे अन्य स्कूलों को भी संस्था की ओर से गोद लिया जाएगा ताकि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को एक समान आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई करवाई जा सके। गोद लिए गए स्कूलों में फाउंडेशन का सत्य भारती गुणवत्ता सहायता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में टीम के सदस्य विद्यार्थियों को नेतृत्व, संचार और सहयोग और 21वीं सदी के अन्य कौशल प्राप्त करने में सक्षम बनाकर स्कूलों को आकर्षक और खुशहाल स्थान बनाने के रूप में कार्य करेंगे ताकि विद्यार्थियों को कौशल युक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से समाजसेवियों, स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों सहित अन्य स्वयंसेवियों की भी सहायता ली जाएगी ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को आसानी से पढ़ाया जा सके। फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के साथ भागीदारी की गई है।

भारतीय एयरटेल फाउंडेशन की ओर से नादौन के 24 स्कूलों को गोद लिया गया है। स्कूलों में अब विकास कार्यों से लेकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को लेकर फाउंडेशन कार्य करेगी। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर ही फाउंडेशन की ओर से स्कूलों को गोद लिया गया है।
विज्ञापन

भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर।


गोद लिए गए स्कूल
राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडरोला, जीहण, मंझेली, जिवाणी, बलोह, भरवान, मन्ह तारेटी, बूणी, धनेटा, सेरा, बल्हडूहक, जलाड़ी, चौडू, बदारण, हथोल, बरसाल, नादौन, बड़ा, दंगड़ी, रैल, जोलसप्पड़, गौना करौर, अमलैहड़ और सनाही शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed