फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   23 girls were vaccinated on Sunday

Hamirpur (Himachal) News: रविवार को 23 लड़कियों का हुआ टीकाकरण

Mon, 18 May 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 18 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों का टीकाकरण किया जा रहा है। रविवार को 23 लड़कियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

बड़सर में दो, भोरंज में आठ, गलोड़ में दस, नादौन में तीन लड़कियों को टीका लगाया। वहीं, सुजानुपर स्वास्थ्य खंड में एक भी टीकाकरण नहीं हुआ। जिले में अब तक 1216 लड़कियों को टीके लगाए जा चुके हैं। इस आयु वर्ग की कुल 2967 लड़कियों का पंजीकरण किया है।
विज्ञापन

मार्च से अभियान शुरू किया गया है। अब तक गलोड़ स्वास्थ्य खंड में सर्वाधिक टीकाकरण हुआ है। गलोड़ में 264 लड़कियों का टीकाकरण हुआ है। बड़सर में 215, भोरंज में 220, नादौन में 149, टौणी देवी में 251 और सुजानपुर में 117 लड़कियों को टीके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। एचपीवी वैक्सीन का यह टीका लड़कियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियां किसी भी दिन अपने नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed