फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22-year-old grocery store burnt to ashes in Danddu

दांदड़ू में 22 साल पुरानी करियाना की दुकान जलकर राखदांदड़ू में 22 साल पुरानी किराना की दुकान जलकर राख

Fri, 19 Mar 2021 07:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
22-year-old grocery store burnt to ashes in Danddu
दांदड़ू गांव में जलकर राख हुई 22 साल पुरानी किराने की दुकान। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के दांदडू गांव में किराना की दुकान जलकर राख हो गई। वीरवार देर रात हुए इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि, आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

रोजाना की भांति वीरवार शाम को दुकानदार सुरेश कुमार दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात को फोन पर उसे किसी ने सूचना दी कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है। वह मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने काफी मेहनत की। दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। विभाग के कर्मचारियों और लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। जिससे आसपास की दुकानों को आग लगने से बचाया जा सका। दुकानदार सुरेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 22 सालों से किराने की दुकान कर रहा था। नायब तहसीलदार बलवीर ठाकुर ने कहा कि घटनास्थल का दौरा किया गया तथा नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। दुकानदार की ओर से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से 5000 फौरी राहत देने के लिए जब सुरेश कुमार से संपर्क किया तो उसने सहायता लेने से इंकार कर दिया। उधर, बमसन तहसील के बंदरोह गांव में भी आग लगने से घास जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed