{"_id":"5cdc44e7bdec22075a3bd640","slug":"21557939431-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लड़की को ढूंढ परिजनों के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लड़की को ढूंढ परिजनों के हवाले किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत लापता नाबालिग छात्रा को ढाई घंटे के भीतर ढूंढकर पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। उपमंडल सुजानपुर की लड़की दसवीं की परीक्षा में लगातार असफल हो रही थी। जिसके चलते वह तनाव में थी और 2 दिन पहले अपने घर से अपने रिश्तेदारों के घर आई हुई थी। लेकिन, वहां से एकाएक गायब हो गई। जिसकी सूचना लड़की के परिजनों ने थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई
सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और सर्च अभियान के तहत पाया गया कि लड़की कहीं हमीरपुर की तरफ है। जिसके बाद पुलिस ने जिला हमीरपुर की तरफ सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन, जैसे ही पुलिस हमीरपुर पहुंची तो वहां पर पाया गया कि लड़की फिर से सुजानपुर की तरफ आ गई है। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टोलियां बनाकर सुजानपुर क्षेत्र में लगा दीं। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लड़की पकड़ में आ गई। बहरहाल लड़की सही सलामत है और उसे थाना हाजिर करके कार्रवाई करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि नाबालिग लड़की के घर से भागने की शिकायत मिली थी। जिसपर सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे ढूंढ निकाला है और उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।