{"_id":"5c8d3793bdec22145411fad0","slug":"21552758675-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस बाइक की टक्कर में घायल युवक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस बाइक की टक्कर में घायल युवक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते करनेड़ा गांव के पास बस और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऊना रेफर कर दिया गया। लेकिन, वहां से भी युवक की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभिषेक शर्मा पुत्र राजिंद्र निवासी फगोटी शनिवार दोपहर बाद रैली जजरी जा रहा था कि करनेड़ा गांव के पास वह अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और चकमोह से बरठीं जा रही बस के साथ उसकी बाइक टकरा गई। इसमें युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।