{"_id":"5c8943ffbdec2214696158d8","slug":"21552499711-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान से निकाल दी गांव के लिए सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान से निकाल दी गांव के लिए सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के गौना गांव में सरकारी स्कूल के खेल मैदान की भूमि पर बीचों बीच गांव के लिए सड़क बना देने का स्थानीय लोगों तथा खेल प्रेमियों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि गौना बस स्टॉप के साथ सटा यह एक काफी बड़ा खेल मैदान है। परंतु इसके एक किनारे मैदान के बीचों बीच सड़क बना देने से मैदान का स्वरूप ही बदल गया है। पंचायत उपप्रधान ब्रह्मदास, स्थानीय लोगों में जोगेंद्र शर्मा, रिंपल, डिंपल, विपन कुमार, रंजन शर्मा, रत्न चंद रत्नाकर, सुरेंद्र कुमार, किशोरी लाल, रमन, मनोज, रवि शंकर, रवि शुक्ला, राज कुमार, सुशील कुमार, ओंकार शर्मा आदि ने बताया कि इस मैदान का कुल रकबा 43 कनाल है। परंतु इस मार्ग के बन जाने से मैदान की करीब चार कनाल भूमि का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे गांव के लिए बने इस रास्ते का विरोध नहीं कर रहे लेकिन, यही मार्ग थोड़ा और आगे से बनाया जाता तो मैदान की बहुमूल्य भूमि का कम से कम नुकसान होना था। अब इसे बीचों बीच बना देने से सड़क के आगे करीब दो कनाल से भी अधिक भूमि मैदान के उपयोग के लिए वंचित हो गई है। इस बारे में उपायुक्त हमीरपुर से भी शिकायत की गई है। इस खेल मैदान के साथ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक स्कूल, एक निजी स्कूल सहित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित हैं। जिस कारण सैकड़ों बच्चे तथा खेल प्रेमी इस मैदान का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे तथा साथ ही आने वाले चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने इस बारे में उपायुक्त हमीरपुर को शिकायत की है। इस संबंध में विभाग के एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि इसकी जांच करवाई जाएगी।