{"_id":"5b8bf03d42c792463c051624","slug":"21535897661-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच: 98 में से 36 समस्याओं का ही मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच: 98 में से 36 समस्याओं का ही मौके पर निपटारा
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के चौथे जनमंच कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी में किया गया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि राज्य में जनमंच कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद करने का जरिया बना है। इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर त्वरित निदान भी सुनिश्चित हो रहा है। कार्यक्रम में सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की नारा, बजूरी, दड़ूही, ब्राहलड़ी, सेर बलौणी, बाड़ी फरनोल, धनेड़, चंगर, नेरी, नालटी, ललींण और जंगल रोपा पंचायतों के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
इस कार्यक्रम में लोगों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी बनाए गए। कार्यक्रम में 98 शिकायत पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें प्री जनमंच के तहत 71 और जनमंच कार्यक्रम के दौरान 27 शिकायत पत्र/समस्याएं प्राप्त हुईं। इसमें जनमंच कार्यक्रम के दौरान 36 शिकायत पत्रों/ समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। लंबित शिकायतों को दस दिन के भीतर निपटारा करने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पानी सहित राजस्व संबंधी शिकायतें अधिकतर प्राप्त हुईं। इस मौके पर निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दोनों ही विभागों द्वारा 394 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जनमंच कार्यक्रम के तहत सत्तर इंतकाल भी किए गए। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक सदर नरेंद्र ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, भाजपा के मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, प्रदेश भाजपा सचिव विजयपाल सोहारू, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा, एसपी रमन कुमार मीणा, एडीसी रत्न गौतम, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।