{"_id":"5b87fcb042c792465f7cfc2d","slug":"21535638704-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, सेवानिवृत्त जवानों के साथ नाइंसाफी कर रही है केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, सेवानिवृत्त जवानों के साथ नाइंसाफी कर रही है केंद्र सरकार
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एक्शन कमेटी की बैठक वीरवार को हमीरपुर स्थित पूर्व सैनिक निगम के सभागार में स्क्वार्डन लीडर बृज लाल धीमान की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों को पेश आ रही समस्याओं और उनकी मांगों पर चर्चा की गई। बृज लाल धीमान ने कहा कि केंद्र सरकार के रक्षा और वित्त मंत्रालय में आपसी तालमेल न होने के कारण इस का खामियाजा पूर्व सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है। रक्षा मंत्रालय जिस बात पर अपनी मुहर लगाता है वित्त मंत्रालय उसे स्थगित कर देता है। इससे सैनिक वर्ग प्रभावित होता है। देश के किसानों और जवानों के साथ केंद्र सरकार नाइंसाफी कर रही है।
ड्यूटी पर तैनात सैनिकों के साथ दूसरे और तीसरे युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों, उनकी विधवाओं और आश्रितों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। यही हाल देश के किसानों का है। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने सातवें पे कमीशन की त्रुटियां ठीक करने, पेंशन में आ रहे फर्क को सही करना, पूर्व सैनिकों की हाई पावर कमेटी गठित करना, दूसरे युद्ध के पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं की मासिक पेंशन कम से कम दस हजार करने, पूर्व सैनिकों को पिछले दस सालों में दी गई नौकरियों का ब्योरा देना, पूर्व सैनिकों और हाजिर सैनिकों का हाउस टैक्स माफ करना आदि मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। इस मौके पर सेवानिवृत्त सूबेदार बीएस चौहान, हवलदार धनी राम, सूबेदार मेजर कश्मीर सिंह, सार्जेंट शिव कुमार, नायब सूबेदार टीआर धीमान और हवलदार देश राज आदि मौजूद रहे।