फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं एक अगस्त से : परमार

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं एक अगस्त से : परमार

Fri, 13 Jul 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं एक अगस्त से : परमार
- फोटो : demo pic
हमीरपुर। डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक हमीर भवन हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार ने की। उन्होंने कहा कि डा. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज में पहली अगस्त से एमबीबीएस की कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। इसके लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों के मुताबिक आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए प्रारंभिक तौर पर 189 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि पुराने जोनल अस्पताल में कक्षाएं आरंभ की जा रही हैं और इसमें आवश्यक मरम्मत व आधारभूत संरचना के लिए चार करोड़ की राशि भी सरकार की ओर से स्वीकृत की गई है। परमार ने कहा कि गर्ल्स और ब्वॉयज हास्टल के लिए भी भवन चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रोफेसर और मेडिकल स्टाफ के रहने के लिए भी उचित व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेज के लिए 85 प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर ज्वाइन कर चुके हैं। प्रदेश सरकार डा. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज के सफल संचालन के लिए कारगर कदम उठा रही है। इसके लिए रोगी कल्याण समिति के सभी सदस्यों से भी अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। उन्होंने मेडिकल कालेज प्रबंधन को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कालेज की रोगी कल्याण समिति की बैठक दो माह में एक बार की जाए ताकि, मेडिकल कालेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में समीक्षा और सुझाव दिए जा सकें। मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए 81 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। मेडिकल कालेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. अनिल वर्मा ने मेडिकल कालेज की रोगी कल्याण समिति के अनुमानित बजट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कहा कि चालू वित्त वर्ष में तीन करोड़ 92 लाख 25 हजार का अनुमानित खर्च किया जाएगा। मेडिकल कालेज में उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. अनिल चौहान ने कहा कि कालेज मेें अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा रहा है तथा इसके लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की तरफ से सुविधाओं को जांचने के लिए 15 जुलाई के बाद कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक विजय अग्रिहोत्री, उपायुक्त डा. रिचा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed